अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान पर हवाई बमबारी की कड़ी आलोचना की

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान पर हवाई बमबारी की कड़ी आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामोफोबिया विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि पाकिस्‍तान अपने पड़ोस में इस्‍लाम विरोधी भावना यानी इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में बहुत निपुण है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्‍तान, इस्लामिक सहयोग संगठन को भारत के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की सुनियोजित कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को, पाकिस्‍तान द्वारा धार्मिक पहचान को हथियार बनाने और संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संगठन के दुरुपयोग से संभावित खतरों पर ध्यान देना चाहिए। पी हरीश ने कहा कि भारत में 20 करोड़ से अधिक इस्‍लाम समुदाय के लोग रहते हैं, जो विश्व में इस समुदाय की सबसे बड़ी आबादी में से एक है।

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में कल रात एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और करीब 250 घायल हो गए। 

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल…

3 घंटे ago

सरकार ने गेहूं और धान की खरीद में कमीशन की दरों में संशोधन को मंजूरी दी

भारत सरकार ने उन आढ़तियों और सहकारी समितियों को दिए जाने वाले कमीशन की दरों…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जर्मनी, स्लोवाकिया, ग्रीस और नीदरलैंड के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल, स्लोवाकिया के…

6 घंटे ago

अफगानिस्तान: काबुल में अस्‍पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में कल रात एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में…

6 घंटे ago

सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों से कहा- दूतावास से समन्वय किए बिना ईरान की सीमा पार ना करें

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को कड़ी सलाह दी…

6 घंटे ago

सरकार ने सस्ती एलपीजी के लिए तेल कंपनियों को 2025-26 में दिया 30 हजार करोड़ रुपये मुआवजा

सरकार ने उपभोक्ताओं को सस्ती एलपीजी उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2025-26 में तेल विपणन…

17 घंटे ago