भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात दिसंबर 2024 में 35 दशमलव 11 प्रतिशत से बढ़कर दो साल के उच्चतम स्तर 3 सौ 58 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने 2 दशमलव 6-5 बिलियन डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह उच्च मूल्य वाले भारतीय सामानों की विदेशी मांग में वृद्धि और बढ़ती घरेलू उत्पादन क्षमता को दर्शाता है।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में देश का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 28 दशमलव 6 प्रतिशत बढ़कर दो हजार छह सौ 11 करोड़ डॉलर हो गया, जो 2023-24 की इसी अवधि के दौरान दो हजार तीस करोड़ डॉलर था। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भारत के निर्यात क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाले हिस्से के रूप में उभरा है। ऐसा केंद्र की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन-पीएलआई योजना की सफलता से देश में नई विनिर्माण क्षमताओं के कारण संभव हुआ है।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…