भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह के दौरान 963 मिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 672 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार यह वृद्धि मुख्य रूप से सोने के भंडार में वृद्धि होने से आई है। भारत में सोने का भंडार 4.1 बिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 107 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया।
वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार 3.07 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 541 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार – एसडीआर 52 मिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 18.64 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में देश की आरक्षित स्थिति 22 मिलियन अमरीकी डॉलर घटकर लगभग 4.8 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गई है।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…