अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने जमात-ए-इस्लामी से प्रतिबंध हटाया

बांग्लादेश में प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने आज जमात-ए-इस्लामी और उसकी छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिबिर पर से प्रतिबंध हटा दिया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना में उल्लेखित है कि आतंकवाद और हिंसा में बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और उसके छात्र संगठन इस्लामी छत्र शिबिर की संलिप्तता का कोई ठोस सबूत नहीं है इसलिए, आतंकवाद विरोधी अधिनियम, 2009 की धारा 18 में प्रदत्त शक्तियों के तहत सरकार ने पिछले परिपत्र को रद्द कर दिया है, जिसमें जमात, शिबिर और उसके प्रमुख संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि निर्णय तुरंत प्रभावी होगा।

इससे पहले 1 अगस्त को, पिछली अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवाद विरोधी अधिनियम-2009 के तहत जमात, शिबिर और उसके सभी सहयोगी संगठनों पर राजनीतिक संस्थाओं के रूप में प्रतिबंध लगा दिया था।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

5 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

5 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

6 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

6 घंटे ago