ईरान ने इस्राइल पर सैकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल से हमला किया है। आज सुबह पूरे इस्राइल में हवाई सायरन गूंजते रहे। यह पहला मौका है जब ईरान ने इस्राइल पर सीधे तौर पर हमला किया है। इस्राइल के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ने जो ड्रोन और क्रूज तथा बैलेस्टिक मिसाइल छोड़ी, उनमें से अधिकतर को इस्राइल की सीमा के बाहर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि युद्धक विमानों ने दस से अधिक क्रूज मिसाइलों को मार गिराया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख सहित कई देशों ने ईरान के इस हमले की निंदा की है। सीरिया में एक अप्रैल को एक हमले में ईरान के दो जनरल मारे गए थे।
इस बीच, ईरान में इस्राइल से जुड़े एक वाणिज्यिक जहाज को कल हरमुज की खाड़ी में अपने नियंत्रण में ले लिया गया। इस जहाज के 25 सदस्यों में से 17 सदस्य भारतीय हैं।
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ट्वीट किया, “ईरान ने कुछ समय पहले अपने क्षेत्र के भीतर से इज़राइल की ओर UAV लॉन्च किया है। IDF हाई अलर्ट पर है और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। IAF लड़ाकू जेट और इजरायली नौसेना के जहाजों के साथ IDF एरियल डिफेंस ऐरे हाई अलर्ट पर है, जो इजरायली वायु और नौसैनिक क्षेत्र में रक्षा मिशन पर हैं। IDF सभी लक्ष्यों की निगरानी कर रहा है।”
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…