इज़राइल ने गजा में अपने सैन्य अभियान का विस्तार करते हुए फलिस्तीन पर फिर से हमला किया है। इस हमले में कम से कम 400 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इज़राइली सेना ने घोषणा की है कि उसने सुरक्षा परिधि का विस्तार करने तथा उत्तर और दक्षिण के बीच आंशिक बफर बनाने के देश से मध्य और दक्षिणी गजा पट्टी में लक्षित जमीनी अभियान शुरू किया है। यह अभियान हमास के साथ जनवरी के युद्धविराम समझौते के टूटने के बाद एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।
इज़राइल का दावा है कि हमलों में हमास के सैन्य कमांडरों और राजनीतिक अधिकारियों को निशाना बनाया गया फिर भी इस बात की संभावना है कि बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हों। गजा का स्वास्थ्य मंत्रालय घायलों में लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं कर पा रहा और नए सिरे से हिंसा के बावजूद हमास के अधिकारी कहते हैं कि वे युद्धविराम को पुन: बहाल करने के लिए बातचीत को तैयार हैं। हालांकि वे इस साल की शुरुआत में 19 जनवरी को प्रभावी हुए मूल समझौते पर फिर से बातचीत करने से इनकार करते हैं।
इस बीच, अमरीका के विदेश विभाग ने बुधवार को संकेत दिया कि युद्धविराम को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव अभी भी मौजूद है लेकिन चेतावनी दी कि अवसर बहुत तेजी से समाप्त हो रहा है। इज़राइल के ताजा हमले ने गजा में अभी भी काम कर रहे कुछ अस्पतालों में नए घायलों की एक बडी संख्या भेज दी है और दो महीने की शांति के बाद पूर्ण युद्ध की वापसी की आशंकाओं को जन्म दिया है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…