भारत

ISRO ने स्‍पैडेक्‍स कार्यक्रम के अंतर्गत दो उपग्रहों को डॉकिंग से पहले तीन मीटर की दूरी पर लाने में सफलता प्राप्‍त की

इसरो ने डॉकिंग से पहले स्पैडेक्स कार्यक्रम के तहत अपने दो उपग्रहों को स्थिर करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्‍त की है। इसरो ने चेसर और टारगेट उपग्रहों को सुरक्षित दूरी पर ले जाने से पहले उन्‍हें तीन मीटर की दूरी पर लाने में सफलता प्राप्त की।

इसरो ने उपग्रहों में लगे कैमरों द्वारा ली गई तस्वीरों को साझा की हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट किया है कि डेटा का विश्लेषण करने के बाद ही डॉकिंग प्रक्रिया की जाएगी। इस मिशन के लिए इसरो द्वारा विकसित सभी सेंसर्स की डॉकिंग प्रयोगों से पहले पूरी तरह से जांच और परीक्षण किया जाएगा।

डॉकिंग के बाद, दोनों उपग्रहों को एक ही अंतरिक्षयान के रूप में नियंत्रित किया जाएगा। डॉकिंग सफल है या नहीं, यह जांचने के लिए एक उपग्रह से दूसरे उपग्रह में बिजली स्थानांतरित की जाएगी। इसके बाद दोनों उपग्रहों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए ऑनडॉक किया जाएगा। अमरीका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्‍त करने वाला भारत चौथा देश बनेगा।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

54 मिनट ago

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

9 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 घंटे ago