भारत

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बने करतारपुर साहिब गलियारे को आज पांच वर्ष पूरे

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बने करतारपुर साहिब गलियारे को आज पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। ये गलियारा पाकिस्‍तान के नारोवाल जिले के श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक जाता है, जहां पहले सिक्‍ख गुरु गुरुनानक देवजी ने 18 वर्ष बिताए थे। इस गलियारे का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश दिवस पर 9 नवम्‍बर 2019 को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में किया था। बीते पांच वर्षों में लाखों श्रद्धालुओं ने इस गुरुद्वारे के दर्शन किए हैं।

भारतीय भूमि पत्‍तन प्राधिकरण के सूत्रों ने बताया कि पिछले पांच वर्ष में तीन लाख 42 हजार भारतीयों ने गुरुद्वारे के दर्शन किए हैं। आज चार सौ 17 लोग गुरुद्वारे की यात्रा पर गए हैं, जो अब तक इस साल की सबसे बडी संख्‍या है। भारत और पाकिस्‍तान ने करतारपुर गलियारे को संचालित करने और भारत से करतापुर साहिब गुरुद्वारे जाने वाले लोगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए समझौते को इस साल अक्‍टूबर में अगले पांच वर्षों के लिए बढा दिया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

8 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

10 घंटे ago