कमोडोर (नौसेना शिक्षा) और नौसेना शिक्षा सोसायटी (एनईएस) के उपाध्यक्ष कमोडोर जी रामबाबू ने 25 जुलाई 24 को नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन समारोह में नौसेना स्कूलों के लिए एकीकृत ईआरपी समाधान और वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस समारोह में कमान शिक्षा अधिकारी, नौसेना स्कूलों के वरिष्ठ अधिकारी और मेसर्स जीनीप्र सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रक्रियाओं को मानकीकृत करने और डेटा प्रबंधन को केंद्रीकृत करने के उद्देश्य से उन्नत ईआरपी एप्लिकेशन और वेबसाइट को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली और विशाखापत्तनम स्थित नौसेना चिल्ड्रेन स्कूल के लिए लागू किया गया है।
एकीकृत डेटाबेस के साथ एकीकृत ईआरपी प्रणाली, नौसेना स्कूलों के बीच छात्रों के निर्बाध माइग्रेशन की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे माता-पिता बिना किसी व्यवधान के उसी मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग जारी रख सकेंगे। यह एनईएस, कमानों और व्यक्तिगत स्कूलों सहित सभी हितधारकों के बीच वास्तविक समय डेटा प्रवाह को भी सुनिश्चित करेगा। अपडेट की गई स्कूल वेबसाइटें एक मानक डिज़ाइन एवं संरचना का पालन करके उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाएंगी और ये कंटेंट प्रबंधन में स्वतंत्र रहेंगी।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…