महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों के लिए त्री-भाषा नीति वापस ले ली है। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर कल मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने त्रि-भाषा नीति को लागू करने वाले दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का फैसला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कक्षा एक से 12 तक त्रि-भाषा नीति लागू करने के लिए डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था और नीति कार्यान्वयन के लिए एक अलग समिति का गठन किया था।
महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि प्राथमिक विद्यालयों में तीसरी-भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने से संबंधित 16 अप्रैल और 17 जून को जारी किए गए शासकीय निर्णय रद्द कर दिए गए हैं। पहले जीआर से कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाया गया था, जबकि दूसरे जी आर के अनुसार छात्रों के लिए वैकल्पिक तीसरी भाषा होती। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के लिए तीन-भाषा नीति की समीक्षा करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इस बीच, महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र आज मुंबई में शुरू होगा।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। इस्राएल की वायु…
दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें कल रात से फिर शुरू हो…
बैडमिंटन में, भारत आज बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत…
पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। ईरान और इस्राएल-अमरीका ने नए मिसाइल…
भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…