भारत

महावीर जयंती आज, देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा उत्सव

आज महावीर जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार हमें प्रेम और शांति का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान महावीर ने एक आदर्श और सभ्य समाज के निर्माण के लिए अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य और त्याग का मार्ग प्रशस्‍त किया। भगवान महावीर की शिक्षाएं मानव कल्याण के लिए सर्वदा प्रासंगिक रहेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्‍य, अस्‍तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांत देकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्‍व और विश्‍व बंधुत्‍व को बढावा दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में दो हजार पांच सौ पचासवें भगवान महावीर निर्वाण महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे। वे स्‍मारक डाक टिकट और एक सिक्‍का जारी करेंगे तथा लोगों को सम्‍बोधित भी करेंगे।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

6 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

8 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

8 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

8 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

9 घंटे ago