अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के व्यापार युद्ध पर जवाबी कार्रवाई में मेक्सिको, कनाडा और चीन ने नए टैरिफ लगाए

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ भारी कर लगाए हैं जिसके जवाब में मेक्सिको, कनाडा और चीन ने तत्काल जवाबी कर लागू कर दिए। कल रात अमरीका ने मैक्सिको और कनाडा से आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया हालांकि उन्होंने कनाडा से ऊर्जा आयात पर इस शुल्क को 10 प्रतिशत तक सीमित रखा है। ट्रम्प ने पिछले महीने चीन के उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को दोगुना करके 20 प्रतिशत कर दिया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टैरिफ के लिए अमरीका के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमरीका ने अपने सबसे करीबी साथी और मित्र कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ दिया है। ट्रूडो ने कहा कि उनका देश आने वाले 21 दिनों में 100 बिलियन डॉलर से अधिक टैरिफ अमेरिकी वस्तुओं पर लगाएगा।

मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि मैक्सिको, अमरीका के करों के जवाब में अमरीकी वस्‍तुओं पर नए टैरिफ लगाएगा।

वहीं चीन ने भी कल जवाबी कार्रवाई करते हुए अमरीका से कुछ कृषि आयातों पर दस से 15 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। चीन इन अमरीकी वस्तुओं, जैसे मक्का, गेहूं और सोयाबीन के लिए सबसे बड़ा बाजार है।

राष्‍ट्रपति ट्रंप के बयान कि टैरिफ को कम करने के लिए बातचीत के लिए “कोई जगह नहीं बची है” के बाद अमरीकी बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। टैरिफ लागू होने के बाद कल ज़्यादातर शेयर गिरावट में रहे।

Editor

Recent Posts

भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…

7 मिनट ago

इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बासिज मुख्‍यालय और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर सिलसिलेवार हमले किए

ईरान की राजधानी तेहरान में बासिज मुख्‍यालय और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर इस्राइल के…

8 मिनट ago

ईरान के IRGC ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर 17वां हमला किया

ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर -आईआरजीसी ने आज अमरीकी और इस्राइली ठिकानों पर 17वां…

11 मिनट ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत की राजकीय यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत की राजकीय यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे।…

15 मिनट ago

भारत सरकार ने फारस की खाड़ी में समुद्री स्थिति की समीक्षा की; भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई गई

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) फारस की खाड़ी में विकसित हो रही समुद्री…

5 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक निजी अस्पताल में हुई मोतियाबिंद की असफल सर्जरी का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा…

5 घंटे ago