बिज़नेस

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की उपस्थिति में माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए । यह सहयोग रोजगार संबंधों को व्यापक बनाने, एआई आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देने और भारत के कार्यबल को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस साझेदारी की एक प्रमुख विशेषता माइक्रोसॉफ्ट की यह प्रतिबद्धता है कि वह अपने व्यापक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से 15,000 से अधिक नियोक्ताओं और भागीदारों को मंत्रालय के राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) प्लेटफॉर्म पर आने के लिए प्रोत्साहित करेगी । इससे रोजगार के अवसर काफी व्यापक होंगे, उच्च विकास वाले क्षेत्रों को समर्थन मिलेगा और भारत न केवल घरेलू मांग बल्कि विश्व के लिए भी कुशल कार्यबल विकसित करने में सक्षम होगा, जिससे भारतीय पेशेवरों और युवाओं की अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता के मार्ग मजबूत होंगे ।

इस समझौता ज्ञापन के तहत डिजीसक्षम के माध्यम से एआई-आधारित कौशल विकास पहलों का विस्तार किया जाएगा, जिससे लाखों युवाओं को एआई, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और उत्पादकता उपकरणों में भविष्य के लिए तैयार क्षमताएं मिलेंगी। ये प्रयास वैश्विक मानकों और उभरती उद्योग आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यबल के निर्माण में योगदान देंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत के अनुकूल जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, डिजिटल रूप से कुशल तथा भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने की साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाती है । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि माइक्रोसॉफ्ट की भागीदारी से रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे, कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक श्रम गतिशीलता में भारत का नेतृत्व मजबूत होगा।

डॉ. मांडविया ने कहा कि भारत ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहां कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में प्रभावशाली 64.3 प्रतिशत हो गया है, जिससे 94 करोड़ से अधिक नागरिकों को लाभ मिला है । ई-श्रम और राष्ट्रीय करियर सेवा जैसे प्लेटफार्मों में एआई को शामिल करके हम सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं और मार्च 2026 तक 100 करोड़ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं।

सत्य नडेला ने चर्चा के दौरान सामाजिक सुरक्षा कवरेज के भारत के उल्लेखनीय विस्तार की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब 64.3 प्रतिशत कवरेज तक पहुंच गया है , जिससे 940 मिलियन लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने विशेष रूप से ई-श्रम पहल की प्रशंसा की, जिसने लाखों असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा जाल में शामिल किया है और वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर श्रमिक-केंद्रित नीतियां बनाने की भारत की क्षमता को मजबूत किया है।

सत्य नडेला ने भारत की रोजगार डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (रोजगार डीपीआई) के निर्माण की दिशा में माइक्रोसॉफ्ट की रुचि व्यक्त की और इस यात्रा के अगले चरण में समर्थन देने की माइक्रोसॉफ्ट की तत्परता को भी दर्शाया, जिसमें निजी नवाचार को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर श्रम बाजारों के लिए समाधान करने की इसकी क्षमता को स्वीकार किया गया।

माइक्रोसॉफ्ट की मजबूत एज्योर और एआई क्षमताएं राष्ट्रीय सेवा निर्वाह (एनसीएस) प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, ई-श्रम विश्लेषण और श्रम बाजार संबंधी जानकारियों को विकसित करने और रोजगार सेवाओं तथा नौकरी मिलान प्रणालियों का आधुनिकीकरण करने के लिए मंत्रालय की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं। यह समझौता ज्ञापन माइक्रोसॉफ्ट के साझेदार इकोसिस्टम का लाभ उठाकर नियोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने और उद्योग, प्रशिक्षण भागीदारों तथा संस्थानों के बीच एनसीएस को अपनाने में मदद करेगा।

Editor

Recent Posts

केंद्र ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पंचायती राज…

20 मिनट ago

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

13 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

13 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

13 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

13 घंटे ago