भारत

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झडपों के परिणाम स्‍वरूप तीन सौ से अधिक भारतीय विद्यार्थी स्‍वदेश लौट आये

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झडपों के परिणाम स्‍वरूप तीन सौ से अधिक भारतीय विद्यार्थी स्‍वदेश लौट आये हैं। इन झडपों में करीब एक सौ चार लोगों की मृत्‍यु हुई है और ढाई हजार से अधिक घायल हुए हैं। बांग्लादेश में सरकारी नौ‍करियों में आरक्षण फिर शुरू करने को लेकर कई हफ्तों से बडे पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, मेघालय और जम्‍मू कश्‍मीर के विद्यार्थी कैब और सुरक्षा वाहनों में पूर्वोत्‍तर सीमा पार करके कल स्‍वदेश लौटे। इन विद्यार्थियों में ज्‍यादातर उत्‍तर प्रदेश के हैं। इंटरनेट सेवा लगभग पूरी तरह ठप्‍प होने और टेलीफोन सेवाओं पर अधिक असर पडने के कारण भारतीय विद्यार्थियों का अपने परिवारों से सम्‍पर्क नहीं हो पा रहा था और इसलिए वे अस्‍थायी तौर पर बंगलादेश से लौटने पर मजबूर हुए। विदेश राज्‍य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्‍च प्राथमिकता है।

बड़ा चिंताजनक विषय था। छात्रों की हमेशा जो बातें है, जो प्रोब्‍लम्स हो वो सुननी चाहिए। मुझे पूरा यकीन है, वहां के जो हमारे प्रधानमंत्री है बहुत ही अनुभवी प्रधानमंत्री है। लोगों का जनमत एक बार नहीं कई बार प्राप्‍त हो चुका है और ये लोग अपने इस आंतरिक मसले को बैठकर बहुत जल्‍दी हल हो जाएगा, उसमें इसमें पूरा विश्‍वास है इस बात का। उसमें कोई दो राय नहीं थी कि अगर हमारे भारतीय नागरिक के बच्‍चे हैं, उनको सुरक्षित यहां लाया जाएगा।

विद्यार्थियों, सरकार समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच झडपें पिछले महीने शुरू हुई थीं लेकिन यह तनाव पिछले सोमवार को बढ गया। मंगलवार को ढाका विश्‍वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ झडपों में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और सरकार को देश के सभी विश्‍वविद्यालयों को बंद करना पडा।

इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्‍पेन और ब्राजील की विदेश यात्रा रद्द कर दी है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

4 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

4 घंटे ago