NCA, DoT और IIMC ने दूरसंचार नीति, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए), दूरसंचार विभाग (डीओटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएमसी) ने आज नई दिल्ली के संचार भवन में डीसीसी के अध्यक्ष और सचिव (दूरसंचार) डॉ. नीरज मित्तल की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

आईआईएमसी के निदेशक प्रो. आलोक कुमार राय और राष्ट्रीय संचार अकादमी-प्रौद्योगिकी (एनसीए-टी), गाजियाबाद के महानिदेशक अतुल सिन्हा ने इस समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आईआईएमसी के डीन (कार्यकारी शिक्षा) प्रो. आर. राजेश बाबू, एनसीए-टी के उपमहानिदेशक (टीएस एवं पीआर) नवनीत चौहान और एनसीए-टी के निदेशक (नीति अनुसंधान) शशि शेखर पांडे भी उपस्थित थे।

यह समझौता ज्ञापन एनसीए और आईआईएमसी के बीच एक व्यापक सहयोग ढांचा स्थापित करता है। इसका उद्देश्य सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, मोबाइल संचार और साइबरस्पेस जैसे उभरते क्षेत्रों में क्षमता निर्माण, अनुसंधान, परामर्श, नीति निर्माण तथा प्रशिक्षण में संयुक्त पहल को बढ़ावा देना है। यह समझौता दूरसंचार क्षेत्र में मानव संसाधन विकास को सुदृढ़ करने के लिए ज्ञान-आधारित कार्यक्रम विकसित करने, कार्यशालाओं का आयोजन करने और नीति एवं परामर्श सहयोग हेतु एक मंच तैयार करने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

एनसीए के बारे में

राष्ट्रीय संचार अकादमी (एनसीए), दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो आईटीएस, आईआरआरएस संवर्गों और सिविल सेवा आईपी और टीएएफएस से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के क्षमता निर्माण में संलग्न है तथा भारत के डिजिटल विकास के लिए नीति विकास और मानव संसाधन क्षमता में योगदान दे रहा है।

आईआईएमसी के बारे में

भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता, भारत के प्रमुख व्यावसायिक विद्यालयों में से एक है और शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत प्रबंधन शिक्षा, अनुसंधान और उद्यमिता में अपनी उत्कृष्टता के लिए विख्यात है। सरकार द्वारा स्थापित पहला भारतीय प्रबंधन संस्थान, आईआईएम कलकत्ता, एक त्रि-मान्यता प्राप्त संस्थान है और प्रतिष्ठित वैश्विक सीईएमएस गठबंधन का एकमात्र भारतीय सदस्य है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

14 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

14 घंटे ago