भारत

केरल के वायनाड और उसके आसपास के इलाकों में कोई प्राकृतिक भूकंप दर्ज नहीं किया गया: सरकार

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के अंतर्गत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) पुष्टि करता है कि 9 अगस्‍त 2024 को केरल राज्य या उसके आसपास स्थापित किसी भी सिस्‍मोग्राफिक स्टेशन द्वारा वायनाड और उसके आसपास के इलाकों में कोई प्राकृतिक भूकंप दर्ज नहीं किया गया है।

मगर मीडिया सूत्रों ने गड़गड़ाहट की आवाज के साथ झटके महसूस किए जाने की खबर दी है जिसकी मुख्‍य वजह भूस्खलन के दौरान एकत्रित अस्थिर चट्टानों के बेहतर स्थिरता के लिए एक स्तर से दूसरे निचले स्तर पर स्‍थानांतरण हो सकता है। ऐसे में घर्षण ऊर्जा के कारण भूमिगत ध्वनिक कंपन उत्पन्न हुआ।

इस ऊर्जा में उप-सतही दरारों और उप-सतही रेखाओं से जुड़ी दरारों के जरिये सैकड़ों किलोमीटर तक प्रसारित होने की क्षमता होती है। इसी वजह से भूस्खलन वाले इलाकों में प्राकृतिक घटना के तौर पर भू-कंपन के साथ गड़गड़ाहट की आवाजें उत्पन्न हो सकती हैं।

इस ध्वनिक भूमिगत कंपन के कारण घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान नेटवर्क द्वारा कल कोई भूकंप दर्ज नहीं किया गया।

Editor

Recent Posts

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

25 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

4 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

5 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

6 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

6 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

6 घंटे ago