भारत

पूरे देश में अब 812 वन स्टॉप सेंटर कार्यरत, 10.80 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) मिशन शक्ति के अंतर्गत संबल शीर्षक का एक घटक है। यहां हिंसा से प्रभावित महिलाओं और निजी तथा सार्वजनिक स्थलों पर संकटग्रस्त महिलाओं को एकीकृत सहायता प्रदान की जाती है। वन स्टॉप सेंटर इन महिलाओं को चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता और सलाह, अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता तथा मनो-सामाजिक परामर्श जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है। आज की तारीख में, देश भर में 812 ओएससी कार्यरत हैं। वन स्टॉप सेंटर ने अपनी स्थापना (01.04.2015) से लेकर 31.01.2025 तक 10.80 लाख से अधिक महिलाओं की सहायता की है। मंत्रालय ने ओएससी के लिए समर्पित वाहन किराए पर लेने का प्रावधान किया है।

यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

Editor

Recent Posts

WHO ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार किए गए नई दिल्ली घोषणा पत्र की सराहना की

विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार…

13 मिनट ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ

दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन आज नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान महत्वपूर्ण…

14 मिनट ago

तीन दिवसीय ड्राईलैंड कांग्रेस का शुष्क भूमि में बदलाव लाने के लिए विज्ञान, नवाचार और साझेदारी के आह्वान के साथ समापन

तीन दिवसीय ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 आज नई दिल्ली में शुष्क-भूमि कृषि के लिए समाधानों में…

17 मिनट ago

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 दिन ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 दिन ago