ओरिएंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के 215 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए मूल्य दायरा 195-206 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि शुरुआती शेयर बिक्री 21 अगस्त को खुलकर 23 अगस्त बंद होगी। आईपीओ के तहत ओरिएंट टेक 120 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रवर्तकों के पास रखे 95 करोड़ रुपये मूल्य के 46 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश कर रही है। इस तरह निर्गम का कुल आकार 215 करोड़ रुपये होगा। नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी पूंजीगत व्यय, नवी मुंबई में कार्यालय परिसर लेने और सामान्य कामकाजी जरूरतों के लिए करेगी। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के पास बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटीईएस, स्वास्थ्य सेवा और दवा उद्योगों में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में विविध ग्राहक हैं।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…