भारत

प्रधानमंत्री मोदी छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छठे बिम्‍सटेक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए दो दिन की यात्रा पर आज थाईलैण्‍ड की राजधानी बैंकाक पहुंचे। थाईलैण्‍ड के उपप्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरूंगरें‍गकिट ने उनका स्‍वागत किया और उन्‍हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया तथा गरबा नृत्‍य पेश किया।

थाईलैण्‍ड पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वे आधिकारिक वार्ताओं में भाग लेने तथा भारत और थाईलैण्‍ड के बीच सहयोग मजबूत करने को इच्‍छुक हैं। भव्‍य स्‍वागत का आभार व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैण्‍ड के गहरे सांस्‍कृतिक संबंध हैं, जो दोनों देशों के लोगों के जरिये लगातार समृद्ध हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने थाई रामायण-रामाकेन की प्रस्‍तुति देखी। उन्‍होंने इस सुन्‍दर प्रस्‍तुति पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इसमें भारत और थाईलैण्‍ड के बीच के सांस्‍कृतिक और सभ्‍यतागत संबंधों को दिखाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामायण एशिया के अनेक भागों में दिलों और परम्‍पराओं को लगातार जोड़ रही है।

वर्ष 2016 और 2019 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की ये तीसरी थाईलैण्‍ड यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम थाईलैण्‍ड के प्रधानमंत्री पिटॉगतर्न शिनावात् के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे परस्‍पर संबंधों के सभी आयामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही द्विपक्षीय भागीदारी को और गति देने तथा क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे विभिन्‍न द्विपक्षीय दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर के दौरान भी उपस्थित रहेंगे।

कल होने वाले बिम्‍सटेक शिखर सम्‍मेलन का विषय है- बिम्‍सटेक-समृद्ध लचीला और खुला। सम्‍मेलन में बैंकॉक दृष्टिकोण 2030 को अपनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के थाइलैण्‍ड नरेश और रानी से भी मिलने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

1 घंटा ago

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…

1 घंटा ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…

1 घंटा ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

2 घंटे ago

सीडीएससीओ-इंडिया एआई स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन आरंभ करने की घोषणा की

इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…

2 घंटे ago