भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों और षड्यंत्रकारियों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों और षड्यंत्रकारियों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हमला आतंकवाद के आकाओं की हताशा और कायरता को दर्शाता है।

जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रेंसी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी। देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, ये रास नहीं आया। आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में देश की एकता सबसे बड़ी ताकत है। आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है। हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंतकी हमले के बाद पूरी दुनिया से संवेदनाएं आ रही हैं। इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनियाभर से संवेदनाएं आ रही हैं। मुझे भी ग्‍लोबल लीडर्स ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूँ कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा।

Editor

Recent Posts

UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए…

2 घंटे ago

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी डॉलर की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची…

5 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जलडमरूमध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों की आवाजाही ठप

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य से वाणिज्यिक जहाज़ों…

5 घंटे ago

कैबिनेट ने भारत के साथ ज़मीनी सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए दिशा-निर्देशों में बदलाव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के साथ जमीनी सीमा साझा…

5 घंटे ago