भारत

प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 8-9 जुलाई 2024 को मास्को में होंगे। दोनों नेता दोनों देशों के बीच बहु-आयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा तथा पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री 9-10 जुलाई 2024 के दौरान ऑस्ट्रिया जाएंगे। ये 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मॉस्को के साथ-साथ वियना में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

शतरंज खिलाड़ी मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले ग्रैंडमास्टर बने

असम के अंतर्राष्‍ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ग्रैंडमास्‍टर बन गये हैं। मयंक राज्‍य के पहले और…

4 घंटे ago

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष के सांसदों ने संसद में नोटिस दिया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्ष…

4 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर भीषण बमबारी की, द्वीप पर मौजूद सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की महत्वाकांक्षा पूरे पश्चिम एशियाई…

4 घंटे ago

NMDC का वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन पांच गुना बढ़कर 50 एमटी के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया

इस्पात मंत्रालय के अधीन भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और नवरत्न सीपीएसई एनएमडीसी…

5 घंटे ago

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

16 घंटे ago