भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के विएना में चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रिया के विएना में चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत सत्कार के लिए चांसलर नेहमर का आभार व्‍यक्‍त किया और कहा कि आने वाले समय में पहले से ही सशक्त भारत-ऑस्ट्रिया की मित्रता और भी प्रगाढ़ होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी चर्चाओं के लिए वे उत्‍सुक हैं। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश वैश्विक कल्‍याण के लिए साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

चांसलर नेहमर ने इस पर अपनी प्रसन्‍नता भी व्‍यक्‍त की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रिया में स्वागत करना सम्मान और प्रसन्‍नता की बात है। उन्‍होंने कहा कि ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। चांसलर नेहमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान वे राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

2 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

2 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

14 घंटे ago