भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओ पीडीआर के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वियनतियाने में लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (एलपीआरपी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और लाओ पीडीआर के राष्ट्रपति थोंगलाउन सिसोउलिथ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति सिसोउलिथ को बधाई दी।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत-लाओस समकालीन साझेदारी सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों से जुड़ी है और इसकी जड़ें काफी गहरी हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी, विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने लाओस और भारत के बीच संबंधों को गति प्रदान करने में भारत की एक्ट ईस्ट नीति की प्रमुखता को रेखांकित करते हुए कहा कि 2024 में इसका एक दशक पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि नई नालंदा यूनिवर्सिटी असीम अवसरों को प्रस्तुत करती है और इसके जरिए दोनों देशो के लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। राष्ट्रपति सिसोउलिथ ने चक्रवाती तूफान यागी के कारण आई बाढ़ के मद्देनजर लाओ पीडीआर को भारत की ओर से दी गई मानवीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने भारत-आसियान संबंधों को मजबूत करने के लिए लाओस के समर्थन के लिए राष्ट्रपति सिसोउलिथ को धन्यवाद दिया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

12 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

12 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

12 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

15 घंटे ago