प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बैंकिंग क्षेत्र के शानदार मुनाफे की सराहना की है। वित्त वर्ष 2023-24 में देश के बैंकिंग क्षेत्र का शुद्ध मुनाफा पहली बार तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा को पार कर गया है। निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध मुनाफा 39 प्रतिशत बढ़कर तीन करोड़ दस लाख रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में यह दो करोड बीस लाख रूपये था।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने इस दौरान रिकॉर्ड एक लाख चालीस हजार करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो कि एक साल पहले की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक रहा। निजी क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर एक लाख सत्तर हजार करोड़ रूपये हो गया है।
प्रधानमंत्री एक सोशल मीडिया पोस्ट में देश के बैंकिंग क्षेत्र में आई इस तेजी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त करते हुए भारत के बैंकिंग सेक्टर का शुद्ध लाभ पहली बार किसी वित्त वर्ष में 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। जब हम सत्ता में आए, हमारे बैंक घाटे में थे और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान उनकी ‘फोन बैंकिंग’ पॉलिसी के चलते बैंकिंग क्षेत्र का एनपीए बहुत अधिक हो गया था। बैंकों के दरवाजे गरीबों के लिए बंद थे। बैंकों की सेहत में सुधार से गरीबों, किसानों और एमएसएमई को कर्ज मिलने में आसानी हुई है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…