राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल (1 मई 2024) उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगी। अपने अयोध्या प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन और आरती करेंगी। वह सरयू पूजन और आरती भी करेंगी। यह नवनिर्मित मंदिर की उनकी पहली यात्रा होगी। मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया गया था।
एक बयान में मंगलवार को कहा गया कि राष्ट्रपति एक मई को अयोध्या का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा, ‘‘अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन करेंगी और आरती में हिस्सा लेंगी।’’ बयान में कहा गया है कि वह सरयू पूजा और आरती में भी हिस्सा लेंगी।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…