खेल

रक्षा खडसे ने गुजरात के गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का उद्घाटन किया

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का उद्घाटन किया। ये दो दिवसीय फोरम अपनी तरह की पहली पहल है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को मजबूत करना है।

इस मौके पर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम, गुजरात के खेल, युवा सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के मंत्री हर्ष संघवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सुबह के सत्र में ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के शीर्ष निर्णयकर्ता, भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान, उच्च शिक्षा प्रदाता और खेल उद्योग के हितधारक मौजूद थे। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य ओलंपिक और पैरालिंपिक बोलियों, प्रतिभा विकास, खेल विज्ञान और इवेंट मैनेजमेंट में सहयोग के अवसरों का पता लगाना है।

केंद्रीय मंत्री ने क्रिकेट और हॉकी से परे खेलों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती साझेदारी पर बल देते हुए प्रतिभा विकास, निजी क्षेत्र की भागीदारी, खेल विज्ञान और खेल उद्योगों में व्यापार को सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में उजागर किया। उन्होंने कहा, “खेलों के प्रति जुनून एक ऐसा साझा धागा है, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया को जोड़ता है। इस ऐतिहासिक मंच के जरिए से, हम क्रिकेट और हॉकी से परे इस साझेदारी का विस्तार करके शीर्ष एथलीट विकास, खेल अवसंरचना और खेल उद्योगों में निवेश कर रहे हैं। 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा हमारे देश की बढ़ती ताकत और खेलों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

उन्होंने आगे कहा, “खेलो इंडिया, टॉप्स (टीओपीएस), फिट इंडिया और अस्मिता (एएसएमआईटीए) जैसी पहलों के साथ, हम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक मजबूत खेल इकोसिस्‍टम बनाने के लिए काम कर रहे हैं।”

इस फोरम का उद्देश्य खेल विकास में ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञता का लाभ उठाना और भारत को 2036 ओलंपिक और पैरालिंपिक की बोली के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं से परिचित कराना है। चर्चाएं उत्‍तम प्रतिभा विकास, प्रमुख खेल आयोजन प्रबंधन, विविधता और समावेशन तथा खेल विज्ञान पर केंद्रित थीं। मुख्य उद्देश्यों में ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों के आयोजन पर ज्ञान साझा करना, भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई शैक्षणिक और खेल संस्थानों के बीच संबंधों को मजबूत करना, खेल-संबंधी उद्योगों में कॉर्पोरेट निवेश और व्यापार को प्रोत्साहित करना, उन्नत खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए एथलीट के प्रदर्शन को बेहतर करना और भविष्य के लिए एक रोडमैप बनाना शामिल हैं।

गुजरात को खेल अवसंरचना के लिए एक बढ़ते केंद्र के रूप में रेखांकित करते हुए रक्षा खडसे ने भारत के एक खेल महाशक्ति बनने के विज़न में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि इस तरह के आदान-प्रदान भारत को एक वैश्विक खेल शक्ति बनाने में योगदान देंगे। खेलों की संस्कृति बढ़ती रहेगी और मजबूत साझेदारी के साथ हम विश्व स्तरीय अवसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता मंच भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो एक ज्‍यादा मजबूत, अधिक प्रतिस्पर्धी खेल अवसंरचना के निर्माण की दिशा में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है। भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग को मार्गदर्शन देने के लिए अनुशंसाओं का एक सेट तैयार किया जाएगा। इसमें खेल संस्थानों के बीच और घनिष्ठ कार्य संबंधों को बढ़ावा देना, उच्च शिक्षा सहयोग को मजबूत करना और ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञता के साथ भारत की दीर्घकालिक ओलंपिक और पैरालिंपिक रणनीति का समर्थन करना शामिल है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

4 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

14 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

14 घंटे ago