बिज़नेस

SEBI ने भारतीय प्रतिभूति बाजार में अघोषित परिसंपत्तियों को कम करने और निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजिलॉकर के साथ साझेदारी की

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दावा न की गई वित्तीय परिसंपत्तियों के मुद्दे का समाधान करने के लिए “भारतीय प्रतिभूति बाजार में दावा न की गई परिसंपत्तियों को कम करने के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के रूप में डिजिलॉकर का उपयोग” शीर्षक से एक परिपत्र जारी किया है। यह पहल निवेशकों को डिजिलॉकर (एक प्रमुख डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना) के माध्यम से अपने डीमैट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स की जानकारी संग्रहीत करने और उस तक पहुंचने में सक्षम बनाती है, जिससे निवेशकों और उनके परिवारों को लाभ मिलता है।

पहल की मुख्य विशेषताएं

  1. सिक्योरिटीज होल्डिंग्स तक पहुंच : डिजिलॉकर उपयोगकर्ता अब अपने डीमैट खातों से अपने समेकित खाता विवरण (सीएएस) के साथ-साथ शेयरों और म्यूचुअल फंड इकाइयों के लिए होल्डिंग्स का विवरण प्राप्त और संग्रहीत कर सकते हैं। इससे मौजूदा डिजिलॉकर सेवाओं का विस्तार होगा जिसमें पहले से ही बैंक खाता विवरण, बीमा पॉलिसी प्रमाण पत्र और एनपीएस खाता विवरण शामिल हैं।
  2. निर्बाध पहुंच के लिए नामांकन सुविधा : उपयोगकर्ता डिजिलॉकर एप्लिकेशन के भीतर डेटा एक्सेस नॉमिनी नियुक्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता की मृत्यु की स्थिति में, इन नामांकित व्यक्तियों को डिजिलॉकर खाते तक केवल पढ़ने की अनुमति दी जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आवश्यक वित्तीय जानकारी कानूनी उत्तराधिकारियों को आसानी से उपलब्ध हो सके।
  3. नामांकित व्यक्तियों को ऑटोमेटेड नोटिफिकेशन : केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) द्वारा उपयोगकर्ता की मृत्यु की सूचना मिलने पर – जो सेबी के साथ पंजीकृत और विनियमित हैं – डिजिलॉकर सिस्टम स्वचालित रूप से डेटा एक्सेस नॉमिनी को सूचित करेगा। इस पहुंच से संबंधित वित्तीय संस्थानों के साथ ट्रांसमिशन प्रक्रिया की शुरुआत में सुविधा होने की उम्मीद है।
  4. केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) की भूमिका: इस स्तर पर केआरए डेटा एक्सेस नामांकित व्यक्तियों को सत्यापन और अधिसूचनाएं भेजने के लिए प्राथमिक स्रोत के रूप में काम करेंगे, जिससे एक सुचारु ट्रांजीशन प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।

सेबी और डिजिलॉकर की सहभागिता

वित्तीय रिकार्ड्स तक निर्बाध पहुंच की सुविधा प्रदान करके यह मैकेनिज्म दावा रहित परिसंपत्तियों को कम करने में मदद करेगा तथा उन परिसंपत्तियों की पहचान सुनिश्चित करता है जो अन्यथा अज्ञात रह जाती हैं।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago