कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 4 जून को शेयर बाजार में आई गिरावट की संयुक्त संसदीय समिति-जे.पी.सी. से जांच कराने की मांग की है। नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने कहा कि बाजार में गिरावट के कारण खुदरा निवेशकों को 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने कांग्रेस के दावों का खंडन करते हुए कहा कि राहुल गांधी बाजार के निवेशकों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। पीयूष गोयल ने दावा किया कि चुनाव परिणाम वाले दिन भी लोगों को फायदा हुआ है। पीयूष गोयल ने कहा कि नुकसान विदेशियों को हुआ है जबकि भारतीय निवेशकों को फायदा हुआ है।
लोकसभा चुनाव में विपक्ष की हार की हताशा से अभी तक शायद राहुल गांधी जी उभरे नहीं है। अब वह मार्केट के इन्वेस्टर्स को भी गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनामी इन द वर्ल्ड पूरी दुनिया इस बात को आज स्वीकार कर रही है।
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…