भारत

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गये

छत्‍तीसगढ के बस्‍तर संभाग में कल एक मुठभेड में सात माओवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड नारायणपुर और दांतेवाडा जिलों की सीमा पर हुई। गोबेल के जंगल में माओवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड और भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस की संयुक्‍त टीम ने खोज अभियान शुरू किया। इस दौरान हुई मुठभेड में जिला रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान भी घायल हो गए।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय मुठभेड़ पर और जानकारी दी। ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया गया था इसमें दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर और जगदलपुर और कोंडागांव चार जिले की डीआरजी पोस्ट एवं आईटीबीपी की फोर्स संयुक्‍त ऑपरेशन में इंवॉल्व थी। इस ऑपरेशन में कई बार रूक-रूक कर एक्सचेंज ऑफ फायर ऑफ मुठभेड हुआ जिसमें सात वर्दीधारी नक्‍सली का शव हथियार सहित बरामद किया गया है। मुठभेड में तीन जवान भी घायल हुए जिनको तत्‍काल वहां पर प्राथमिक उपचार किया गया और रेस्क्यू कर उनको उचित इलाज हेतु रायपुर भेजा गया है। बाकी अभी टीम वापसी में है और भी नक्‍सली के घायल होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

9 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

9 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

9 घंटे ago