भारत

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गर्मी और हीट वेव जारी है।

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “हमारा अनुमान है कि अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री की बढोतरी होगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में हमने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पर तापमान 45 और कुछ स्थानों पर 47 डिग्री भी पहुंच सकता है।”

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ भागों, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अण्डमान और निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों तथा अंडमान सागर में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

देश के दक्षिणी भाग में शुक्रवार तक भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भाग में अगले कुछ दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

2 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

2 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

2 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

5 घंटे ago