आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ से छह लोगों की मौत हो गई। ये हादसा 10 से 12 जनवरी को वैकुंठ एकादशी दर्शन के लिए टोकन जारी करने वाले काउंटर पर हुआ। भगदड़ में घायल हुए 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री आज दोपहर तिरुपति का दौरा कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इस बीच, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों की जानकारी देने और सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 0877-2236007 जारी किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा; “आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ की घटना से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल व्यक्ति जल्द ही स्वस्थ हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।
उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए…
लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू…
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ तीन सौ अरब अमरीकी…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची…
पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बीच होर्मुज जल-डमरू-मध्य से वाणिज्यिक जहाज़ों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के साथ जमीनी सीमा साझा…