बिज़नेस

दीपावली के उपलक्ष्य में शेयर बाजार आज मुहूर्त ट्रेडिंग करेंगे

दीपावली के उपलक्ष्य में भारतीय शेयर बाजार – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बम्बई स्टॉक एक्सचेंज आज एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेंगे। यह प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सत्र दोपहर एक बजकर 45 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट के बीच आयोजित किया जाएगा।

मुहूर्त ट्रेडिंग दीपावली से शुरू होने वाले नए हिन्‍दू वित्‍त वर्ष, विक्रम संवत 2082 की शुरुआत का भी प्रतीक है। एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्‍स सूचकांक कल विक्रम संवत 2081 के अंतिम दिन पूरे वर्ष के उच्‍चतम स्‍तर पर बन्‍द हुए। ऐसा माना जाता है कि मुहूर्त या शुभ समय के दौरान ट्रेडिंग करने से हितधारकों के लिए समृद्धि और वित्‍तीय विकास होता है। बाजार विश्‍लेषकों का कहना है कि दीपावली को नए उद्यम शुरू करने का एक शुभ अवसर माना जाता है और कई निवेशकों का मानना है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में भाग लेने से पूरे वर्ष समृद्धि आती है। यह परंपरा सांस्‍कृतिक और धार्मिक मान्‍यताओं में गहराई से निहित है, जहां व्‍यापारी और निवेशक आने वाले वर्ष के लिए समृद्धि की कामना करते हुए धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा करते हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

5 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

5 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

17 घंटे ago