मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, असम और मेघालय में अगले दो दिन तक तेज वर्षा जारी रह सकती है। इसके बाद कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन में देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी नहीं रहेगी। हालांकि, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में 23 जून तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।
विभाग ने बताया कि उत्तर अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों तथा पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और हिमालय के तराई वाले शेष क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिन तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…