मौसम

अप्रैल का महीना सन् 1940 के बाद सबसे गरम महीना रहा है

देशभर में बढते हुए पारे के साथ गर्मी का स्‍तर लगातार बढ रहा है। विश्‍व में अप्रैल का महीना सन् 1940 के बाद सबसे गरम महीना रहा है। समूचे भारत में सामान्‍य से अधिक तापमान देखा जा रहा है।

देश का पूर्वी और उत्‍तर-पूर्वी भाग अप्रैल महीने में भीषण गर्मी की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में इन क्षेत्रों में सामान्य तापमान में 1 दशमल 7-8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही जोकि अब तक के तापमान वृद्धि में एक रिकॉर्ड है। अभी पूर्वी भारत में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोडी राहत है लेकिन गुजरात और राजस्‍थान जैसे पश्चिमी भारत के राज्‍यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अल नीनो का प्रभाव चाहे कम या लानीना का प्रभाव बढे तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा, अभी तक सूचना है पश्चिमी राजस्‍थान का इलाका है जैसे जेसलमेर है, चुरू है, गंगानगर है, ये जगह में 45 डिग्री से ज्‍यादा तापमान है इसलिए यहां हीटवेव चल रहा है और हम लोग आरेंज कलर का वॉर्निंग दिया है। अगर पूरा सारा भारत का बात करें तो अभी करन्‍टली कोई तापमान का ऐसा हीटवेव नहीं है। गंगटीक वेस्‍ट बंगाल ओडिशा, झारखंड, बिहार बहुत सारी जगह में तापमान 40 के नीचे है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज – अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमले और बढ़े

इस्राएल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को चिंताजनक बताया और कहा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को चिंताजनक बताया और कहा कि…

1 घंटा ago

विश्व मौसम दिवस आज मनाया जा रहा है; इस वर्ष का विषय है- ‘आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा’

आज विश्व मौसम दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है आज का…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह,…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान समाजवादी नेता और चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की…

7 घंटे ago