राजधानी दिल्ली में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर दिल्ली यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने आंकड़े जारी कर बताया है कि इस वर्ष पहली जनवरी से 30 अप्रैल के बीच, प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले एक लाख एक हजार एक सौ 64 वाहनों पर कठोर कार्रवाई की गई है। इसमें सभी श्रेणी के वाहन शामिल हैं। पिछले वर्ष, पहली जनवरी से 30 अप्रैल के बीच, यह आंकड़ा 78 हजार एक सौ 69 था।
दिल्ली यातायात पुलिस ने राजधानी के ऐसे दस स्थानों को भी चिन्हित किया है, जहां सबसे ज्यादा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है। इन स्थानों में करोल बाग, भजनपुरा, अशोक विहार, नजफगढ़, द्वारका, सरिता विहार, नंदनगरी, पंजाबी बाग, मॉडल टाउन और तिलक नगर क्षेत्र शामिल हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने का आग्रह किया है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…
भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…
निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित…