अंतर्राष्ट्रीय

आज विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है

आज विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है। इंटरनेट तथा अन्‍य सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग करने की संभावनाओं के प्रति जागरुकता बढाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। देश आज डिजिटल क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रुप में उभरने और अपने नागरिकों को सशक्‍त बनाने की महत्‍वपूर्ण डिजिटल यात्रा का उत्‍सव मना रहा है।

हाल के वर्षों में भारतीय दूरसंचार क्षेत्र महत्‍वपूर्ण विकास और एक परिवर्तनकारी युग के चरण को स्‍थापित करने का साक्षी बना है। आज भारत 4जी तकनीक में छह लाख से अधिक गांवों और 5जी के स्‍टेशन ट्रांसीवर में लगभग चार लाख 42 हजार लोगों सहित 99 प्रतिशत लोगों की पहुंच इस तकनीक तक बना चुका है। अभूतपूर्व डेटा उपभोग, अधिक संख्‍या में इसके उपयोगकर्ता तथा नीति अनुकूल पर्यावरण से संचालित देश औद्योगिक विकास और स्‍टार्टअप नवाचार को बढावा दे रहा है। दूरसंचार विभाग विश्‍व स्‍तरीय दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करने के प्रति रणनीतिक अंतरराष्‍ट्रीय साझेदारी और सहयोग भी स्‍थापित कर रहा है। यह प्रयास वैश्विक संपर्क को बढावा देगा। यह डिजिटल नवाचार और अवसंरचना में भारत को एक वैश्विक नेता बनाने में भी सहायक होगा।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

9 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

9 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

9 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

9 घंटे ago