आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 10 जनवरी 2025

भुवनेश्‍वर में चल रहे प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन की खबर को लगभग सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। अमर उजाला ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से सुर्खी दी है- युद्ध नहीं, बुद्ध में भविष्‍य।

राजधानी दिल्‍ली में बढते प्रदूषण के बीच फिर से ग्रैप-3 लागू होने की खबर देशबंधु में है। दिल्‍ली और एन सी आर में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल कार के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध। बकौल राष्‍ट्रीय सहारा कल का औसत वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 357 दर्ज किया गया।

हरिभूमि लिखता है- 26 जनवरी को कर्तव्‍य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह देखेंगे गांव के सरपंच और सडक बनाने वाले मजदूर। रक्षा मंत्रालय ने समारोह में शामिल होने के लिए दस हजार विशेष अतिथियों में इन्‍हें भी दिया मौका।

देशभर के विश्‍वविद्यालयों में अब उद्योगपति और नौकरशाह भी बन सकेंगे कुलपति। अभी तक शिक्षाविदों को ही नियुक्‍त किया जाता है कुलपति।

प्रयागराज में आस्‍था और आधुनिकता के महाकुंभ की खबर लगभग सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। हिंदुस्‍तान की सुर्खी है संगम की रेत में मंदिर और महल के नजारे, महाकुंभ की दिव्‍यता और भव्‍यता को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- महाकुम्‍भ पर देश और दुनिया के कई संस्‍थान करेंगे शोध। हार्वड-स्‍टेनफोर्ड विश्‍वविद्यालय के अलावा, ऐम्‍स, आई.आई.टी., आई.आई.एम. कतार में।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

3 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

4 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

6 घंटे ago