भारत के 18 वर्षीय डी. गुकेश के शतरंज का विश्व चैंपियन खिताब जीतने की खबर आज सभी समाचार-पत्रों ने सचित्र प्रकाशित की है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- मुस्कुराए, रोए और किया नमस्कार, चीनी खिलाडी लिजेन को दी मात। दैनिक जागरण की सुर्खी है- डी. गुकेश ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन।
एक देश एक चुनाव विधेयक पर कैबिनेट की मोहर, इसी सत्र में आएगा। अमर उजाला सहित कई अखबारों की सुर्खी है। दैनिक भास्कर की सुर्खी है – लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने का बिल कैबिनेट से मंजूर।
जनसत्ता ने औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर मे सरकारी आंकडे प्रकाशित किये हैं। पत्र लिखता है- औद्योगिक उत्पादन गिरा, पर महंगाई दर में हुआ सुधार। वहीं, हिन्दुस्तान ने लिखा है – नवम्बर में खुदरा महंगाई ने दी कुछ राहत, चुनौती अब भी बरकरार।
पहाडों पर बर्फबारी से पश्चिमोत्तर भारत में शीत लहर, हरियाणा और पंजाब में कडाके की ठंड का आगाज। दिल्ली में लुढका पारा। जनसत्ता की खबर है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…