आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 13 मार्च 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्‍च सम्‍मान दिए जाने को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्‍ने पर सचित्र प्रकाशित किया है। समाचार पत्रों ने भारत और मॉरीशस के बीच हुए आठ समझौतों की खबर को भी प्रमुखता दी है। जनसत्‍ता लिखता है- चीन पर नज़र वैश्विक दक्षिण के लिए मोदी का महासागर मंत्र। हरिभूमि ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की घोषणा- मॉरीशस में नए संसद भवन का निर्माण करेगा भारत को अपनी पहली खबर बनाया है।

दैनिक भास्‍कर ने राहत शीर्षक से दिया है- आम आदमी को महंगाई मोर्चे पर राहत, फरवरी में खुदरा महंगाई दर तीन दशमलव छह-एक प्रतिशत। छह महीने में पहली बार चार प्रतिशत नीचे। राष्‍ट्रीय सहारा ने सुर्खी दी है- महंगाई में आई भारी कमी, कर्ज सस्‍ता होने की आशा। वहीं, पंजाब केसरी लिखता है- औद्योगिक उत्‍पादन पांच प्रतिशत बढ़ा।

15वें क्‍यू.एस. वर्ल्‍ड यूर्निवसिटी सब्जेक्‍ट रैंकिंग में भारत के तीन आई.आई.टी. और दो आई.आई.एम. सहित नौ शैक्षणिक संस्‍थान दुनिया के शीर्ष 50 में अमर उजाला की खबर है।

भारत में बिना वैध पासपोर्ट घुसने पर पांच साल की जेल, लोकसत्‍य की खबर है।

हिन्‍दुस्‍तान सावधान शीर्षक से लिखता है- अत्‍याधिक व्‍यायाम और आहार में सोडियम का ज्‍यादा सेवन बढ़ा रहा जोखिम, स्‍लिम रहने की चाहत में किडनी हो रही है कमजोर।

बस्‍तर का कांगेर घाटी उद्यान विश्‍व धरोहर स्‍थलों की अस्‍थायी सूची में राजस्‍थान पत्रिका की खबर है।

पुरी की होली, प्रभु जगन्‍ननाथ, राजराजेश्‍वरी के रूप में स्‍वर्णं दर्शन देंगे, इन पर गुलाल डालने से शुरू होता है- रंगोत्‍सव दैन‍िक भास्‍कर ने इसे अपनी सांस्‍कृतिक खबर बनाया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 5 हज़ार 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरन बाईपास पर पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…

5 घंटे ago

कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 715 खंड पर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…

8 घंटे ago

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…

8 घंटे ago

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…

8 घंटे ago

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…

8 घंटे ago