आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 13 अक्टूबर 2024

विजयदशमी के अवसर पर कल राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन को सभी अखबारों ने प्रमुखता से लिया है- दैनिक जागरण ने उनके इस बयान को दिया है कि देश को कमजोर करने वाली ताकतों से सावधान रहने और एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के 17 अक्‍टूबर को शपथ ग्रहण समारोह की खबरें जनसत्‍ता सहित सभी अखबारों में हैं। दैनिक ट्रिब्‍यून की सुर्खी है – बाल्मिकी जयंती के दिन पंचकुला के परेड ग्राउंड में होगा समारोह।

पराली जलाना नहीं रूका तो अफसरों पर चलेगा मुकदमा – राष्‍ट्रीय सहारा ने इसे प्रमुखता से देते हुए लिखा है, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में इस साल लोगों ने 200 दिन साफ हवा में सांस ली – हिन्‍दुस्‍तान ने इसे प्रमुखता से लेते हुए लिखा है कि इसका कारण अच्‍छी बारिश बताते हुए लिखा है।

अमर उजाला ने दुनिया के सबसे सूखे और बंजर क्षेत्र अफ्रीका के सहारा रेगिस्‍तान में 50 साल बाद हुई बारिश की खबर को सचित्र देते हुए सुर्खी बनाया है – जलवायु परिवर्तन दो दिन में ऐसी बारिश बंजर रेगिस्‍तान भी बन गया झीलों का घर। पत्र आगे लिखता है नासा के उपग्रह ने खींची आकर्षक तस्‍वीरें।

तेलंगाना में जमीन के नीचे दुनिया की पहली 44 किलोमीटर लम्‍बी पानी वाली सुरंग बनाये जाने की खबर को सचित्र देते हुए दैनिक भास्कर ने पहाडों को चीरकर बनायी गई इस सुरंग को इंजीनियरिंग का अदभुत नमूना बताते हुए लिखा है – कि इसमें बिजली नहीं गुरूत्‍वाकर्षण से पहुंचेगा पानी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

14 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

19 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

19 घंटे ago