नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की ख़बर आज सभी समाचार पत्रों में है। दैनिक भास्कर लिखता है- कुम्भ की भीड़, दिल्ली स्टेशन पर 15 की मौतें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- ए.आई. से भविष्य में होंगे बड़े बदलाव-राष्ट्रीय सहारा ने यह ख़बर प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित की है। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- ए.आई. टैलेंट ग्रोथ में भारत नम्बर वन, रिसर्च में अमरीका, तो पेटेंट में चीन।
हिन्दुस्तान ने सूरजकुण्ड मेले की ख़बर सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला दर्शकों से गुलजार, पहली बार कल पैंसठ हजार से अधिक लोग पहुंचे।
उत्तर-पश्चिम से पूर्वोत्तर तक हिमालय की ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी, उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ठंड, कई जगह पारा शून्य पर- अमर उजाला की सुर्खी है।
विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्ण्यम जयशंकर का म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन में सम्बोधन को हरिभूमि ने अपनी सुर्खी बनाया है। पत्र लिखता है- जयशंकर की जुबानी, पुरी दुनिया से सुनी सफल भारतीय लोकतंत्र की कहानी।
जीवों की सात नई प्रजातियां मिली, एक की खोज़ भारत में की गई- जनसत्ता की सुर्खी है। पत्र लिखता है- देश के पश्चिमी घाट क्षेत्र से मिली रंगीन सितारों वाली छिपकली।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…