आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 16 जून 2025

केदारनाथ के पास हेलीकॉप्‍टर क्रैश, पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने और हरियाणा से बिहार जा रही एंबुलेंस के पिकअप से टकराने की खबर को लगभग सभी अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। दैनिक ट्रिब्यून ने हादसों का रविवार शीर्षक से लिखा है- नभ, जल, थल में मौत का बवंडर।

हरिभूमि ने कनाडा में जी-7 शिखर सम्‍मेलन को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- भारत की जी-7 में भागीदारी से निकलेंगे कई संदेश, विश्‍व बिरादरी की नज़र पीएम मोदी पर। भारत को 2019 से लगातार अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की साइप्रस यात्रा को भी अखबारों ने विस्‍तार से दिया है। देशबंधु लिखता है- प्रधानमंत्री मोदी ने भव्‍य स्‍वागत के लिए साइप्रस के राष्‍ट्रपति का आभार जताया।

जनसत्‍ता ने आस शीर्षक से लिखा है- पहलगाम में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है पर्यटन। आतंकी हमले के बाद ठप हो गया था कारोबार। दोबारा पर्यटन में आई तेजी से व्‍यापार से जुडे लोगों में खुशी।

अमर उजाला ने अमेरिकन जर्नल ऑफ क्‍लीनिकल न्‍यूट्रिशन के हवाले से लिखा है- धूप का पर्याप्‍त सेवन नहीं करने से लोगों में विटामिन डी की कमी आम।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

57 मिनट ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

1 घंटा ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

1 घंटा ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

1 घंटा ago