आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 16 सितम्बर 2024

अरविन्‍द केजरीवाल के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफे के ऐलान की खबर अधिकांश अखबारों की हेडलाइन है। जनसत्‍ता मुख्‍यमंत्री के हवाले से लिखता है- दो दिन के बाद दूंगा इस्‍तीफा, दिल्‍ली को मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री। दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- गोपाल राय, आतिशी और सौरभ का नाम सीएम पद के दावेदारों में। अमर उजाला ने भाजपा की टिप्‍पणी दी है- इस्‍तीफे की घोषणा अपराध की स्‍वीकारोक्‍ति‍। काँग्रेस ने कहा-दोबारा चुने जाने का सवाल ही नहीं-राजस्‍थान पत्रिका में है।

जनसत्‍ता ने एक राष्‍ट्र एक चुनाव से जुड़ी खबर पर सूत्रों के हवाले से लिखा है-केन्‍द्र की मौजूदा सरकार ही करेगी एक साथ चुनाव का फैसला। अमर उजाला ने पीएम मोदी के झारखंड दौरे से जुड़ी खबर को विस्‍तार से दिया है। पीएम के हवाले से पत्र लिखता है- काँग्रेस, राष्‍ट्रीय जनतादल और झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्‍ता के भूखे वोट बैंक की राजनीति मे लिप्‍त।

पीएम मोदी ने कहा- काँग्रेस देश की सबसे बेईमान और महाभ्रष्‍ट पार्टी। इसी खबर पर नवभारत टाइम्‍स ने पीएम के हवाले से लिखा है- बांग्‍लादेशी रोहिंग्‍या घुसपैठियों से झारखंड को खतरा। आरक्षण पर राहुल की टिप्‍पणी संविधान विरोधी। उपराष्‍ट्रपति के हवाले से दैनिक जागरण ने लिखा है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा उनको इस मुद्दे पर बात रखने का अधिकार, लेकिन विदेशी धरती पर टिप्‍पणी, संविधान विरोधी मानसिकता।

नवभारत टाइम्‍स ने यू.जी.सी. के हवाले से लिखा है-फीस के रिफंड पर नहीं चलेगी मनमानी, माननी होगी पॉलिसी। छात्रों की रिक्‍वेस्‍ट पर यूनिवर्सिटी खुद ही कर दें फीस वापस। हिन्‍दुस्‍तान ने पश्चिम बंगाल में डॉक्‍टर से दरिंदगी मामले में खबर दी है, पूर्व प्राचार्य, थाना प्रभारी कल तक सी.बी.आई. हिरासत में।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

37 मिनट ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

39 मिनट ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

43 मिनट ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

47 मिनट ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

49 मिनट ago