आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 17 दिसंबर 2024

प्रख्‍यात तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन का समाचार आज सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- सम पर जिंदगी… थम गई थाप। दैनिक भास्‍कर लिखता है- तबले ने अपना उस्‍ताद खोया, थम गई थिरकन। हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- तबले के उस्‍ताद जाकिर हुसैन नहीं रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक की मुलाकात की खबर सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। जनसत्ता लिखता है- दिसानायक ने कहा श्रीलंका में नहीं होने देंगे भारत विरोधी गतिविधियां। हरिभूमि की खबर है- मछुआरों के मुद्दे का हिंसा से इतर मानवीय दृष्टिकोण से समाधान ढूंढने पर सहमत भारत-श्रीलंका।

दिल्‍ली एनसीआर की हवा में फिर घुला जहर, एक्‍यूआई चार सौ के पार, ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू। राष्‍ट्रीय सहारा सहित अधिकतर अखबारों की खबर है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- अब पूरे देश की प्रदूषण समस्‍या पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र से मांगा प्रदूषित शहरों का ब्‍यौरा।

दैनिक भास्‍कर ने बर्फ से ढके केदारनाथ धाम की मनमोहक तस्‍वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- आठ दिन में एक फीट बर्फ गिरी, चारों ओर सफेदी, तीव्र बर्फबारी का दौर 22 दिसंबर के बाद। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- कड़ाके की ठंड के बीच दिल्‍ली में दो दिन का येलो अलर्ट जारी।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

3 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

8 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

8 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

9 घंटे ago