आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 19 मई 2025

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा पाकिस्‍तान पर कर्ज के लिए लगाई गई ग्‍यारह नई शर्तों का समाचार अधिकतर अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- भारत के दबाव का असर, बढेंगी शहबाज शरीफ सरकार की मुश्‍किलें। दैनिक जागरण के शब्‍द हैं- रंग लाया भारत का दबाव। वहीं, हरिभूमि ने लिखा है- भारत की पाकिस्‍तान पर एक और कूटनीतिक जीत, आईएमएफ से आसानी से नहीं मिलेगा पैसा।

नवभारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा, राजस्‍थान पत्रिका और देशबन्‍धु की खबर है- भारत में कई हमलों का साजिशकर्ता अबू सैफुल्‍ला पाकिस्‍तान में ढेर।

हिन्‍दुस्‍तान के अनुसार- कई देश पाना चाहते हैं ब्रह्मोस की शक्ति, इनमें दक्षिण अफ्रीका, यू.ए.ई. और कतर समेत 15 देश शामिल।

जनसत्‍ता और दैनिक ट्रिब्‍यून ने प्रधान न्‍यायाधीश बी. आर गवई के इस बयान को सुर्खी बनाया है- देश का संविधान सर्वोच्‍च और सभी स्‍तम्‍भों को मिलकर काम करना चाहिए।

वीर अर्जुन के वाणिज्‍य पन्‍ने की सुर्खी है- विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने भारतीय शेयर बाजार में 18 हजार 620 करोड़ रुपये निवेश किये।

राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार- देश में कम उम्र से ही निवेश का माहौल बना, लगभग चालीस फीसद डीमैट एकाउंट धारक तीस वर्ष से कम आयु के

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

5 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

5 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

8 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

8 घंटे ago