आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 अगस्त 2025

भारत और चीन के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनने की खबर सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है। जनसत्‍ता लिखता है- सीधी उड़ानें और सीमा व्‍यापार फिर शुरू होंगे। अमर उजाला के शब्‍द हैं-भारत और चीन के रचनात्‍मक रिश्‍ते वैश्विक शांति के लिए अहम। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- नई सुबह भारत-चीन सीमा विवाद का हल तलाशेंगे, सड़क मार्ग से फिर व्‍यापार।

उपराष्‍ट्रपति चुनाव में पक्ष और विपक्ष के उम्‍मीदवार घोषित करने का समाचार कई अख़बारों ने अपनी सुर्खी बनाया है- देशबंधु लिखता है-एनडीए के सीपी राधा कृष्‍णन के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्‍मीदवार।

शुभमन गिल के उप-कप्‍तान बनने का समाचार राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रकाशित किया है। नवभारत टाइम्‍स ने यह खबर अपने पहले पन्‍ने पर सचित्र दी है- टी-टवेंटी में उप-कप्‍तान बनकर लौटे शुभमन।

भारत की आर्थिक वृद्धि पर टैरिफ का असर नहीं, एसएंडपी ने कहा- जीवन स्‍तर को बेहतर बनाने के प्रयास और आर्थिक सुधारों से कम होंगे बाहरी प्रभाव, यह खबर दैनिक जारगण के आर्थिक पन्‍ने पर है।

हिन्‍दुस्‍तान ने उम्‍मीद शीर्षक से खबर प्रकाशित की है- दोबारा जीवन के लिए शरीर कर रहे फ्रीज, कंपनियां इंसानों की मौत के बाद दिमाग समेत शरीर को जमा रही।

छह महीने के भीतर मिल सकता है- दिल्‍ली चिडि़याघर को जिराफ़, एनिमल एक्‍सचेंज के तहत कई चिडि़यांघरों से चल रही थी बात। जनसत्‍ता की सुर्खी है।

Editor

Recent Posts

भारत ने अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान के हमलों की निंदा की, हमले में कई लोगों की मौत

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। इन हमलों में…

27 मिनट ago

ईरान ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्‍य अंतरराष्‍ट्रीय शिपिंग के लिए शुरू लेकिन, अमरीका और इस्राएल के जहाजों को अनुमति नहीं

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़…

31 मिनट ago

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से युद्धपोत भेजने का आग्रह किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने तेहरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए…

35 मिनट ago

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला पर हुई गोलीबारी की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुई…

40 मिनट ago

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…

15 घंटे ago

सरकार ने कैप्टिव पावर फ्रेमवर्क को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स…

15 घंटे ago