आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 26 सितम्बर 2024

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं का जबरदस्‍त उत्‍साह आज के अधिकांश समाचार पत्रों के मुख पृष्‍ठ पर है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- बाधांए हारी… जोश जीता…निर्भय होकर वोटिंग के लिए उमडे लोग। जनसत्‍ता ने लिखा है- सोलह देशों के राजनयिक बने शांतिपूर्ण चुनाव के गवाह।

वहीं, दैनिक जागरण के शब्‍द हैं- विश्‍व ने देखा लोकतंत्र का उत्‍सव। भारत – चीन संबंध एशिया के भविष्‍य के लिए महत्‍वपूर्ण।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान नवभारत टाइम्‍स में है। न्‍यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा-चीन बॉर्डर पर गश्‍त से जुडी दिक्‍कतें अभी कायम। देश के किसी भी हिस्‍से को पाकिस्‍तान नहीं कह सकते, यह क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ।

कर्नाटक हाई कोर्ट के न्‍यायाधीश की बेंगलुरु के एक हिस्‍से को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर सुप्रीम कोर्ट की न्‍यायाधीशों और वकीलों को सलाह- अमर उजाला सहित कई अखबारों में है। शीर्ष न्‍यायालय ने कहा- कर्तव्‍य पालन में व्‍यक्तिगत पूर्वाग्रह नहीं झलकने चाहिए।

दिल्‍ली में प्रदूषण से जंग को हिन्‍दुस्‍तान ने सुर्खी बनाया है। सम-विषम और वर्क फ्रॉम होम की तैयारी। दिल्‍ली सरकार ने विन्‍टर एक्‍शन प्‍लान की घोषणा की। वायु प्रदूषण के हॉट स्‍पॉट की निगरानी पहली बार ड्रोन से की जाएगी।

पैरासिटामॉल समेत 53 दवाइयां गुणवत्‍ता परीक्षण में फेल- देशबंधु सहित कई अखबारों में हैं, मधुमेह और हाई ब्‍लड प्रेशर की दवाओं सहित पचास से अधिक दवाएं औषधि नियामक के गुणवत्‍ता परीक्षण में फेल।

तीन भारतीय प्रबंधन संस्‍थान-आई.आई.एम. दुनिया के शीर्ष सौ संस्‍थानों में शामिल, रोजगार मुहैया कराने के लिए शीर्ष पचास में स्‍थान मिला। राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार- क्‍यू.एस. ग्‍लोबल एम.बी.ए. और बिजनेस मास्‍टर्स रैकिंग में भारतीय संस्‍थानों का बोलबाला।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

4 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

4 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

4 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

4 घंटे ago