यूक्रेन की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत अखबारों के पहले पन्ने पर है। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- यूक्रेन में ‘शांति का सूर्य’ उगाने को भारत के कूटनीतिक प्रयास तेज।
कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन तेज होने को भी अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला ने लिखा है- बंगाल में उबाल, मुख्यमंत्री ममता का इस्तीफा मांग रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज। पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा का आज बारह घंटे का बंगाल बंद।
दिल्ली आबकारी नीति घोटले से जुडे भष्ट्राचार और मनी लॉड्रिंग मामले में बी.आर.एस. नेता के. कविता को जमानत दैनिक भास्कर सहित कई अखबारों में है- सुप्रीम कोर्ट की ईडी और सीबीआई को फटकार। न्यायालय ने कहा जांच एजेंसिया निष्पक्ष हों, मन मर्जी से आरोपी नहीं बना सकती।
त्योहारी सीजन से पहले सस्ती होंगी गाडियां। नवभारत टाइम्स लिखता है- पुरानी गाडी स्क्रैप कराई तो नई गाडी खरीदने पर तीन प्रतिशत तक छूट देंगी कंपनियां।
इस्राएल, अमरीका और ईरान के बीच जारी युद्ध से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के…
ओडिशा में कटक स्थित एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आई.सी.यू. में आज सुबह आग…
निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा…
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के वरिष्ठ…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में असम सरकार के विभिन्न विकास कार्यों…
निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा चुनाव…