आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 29 जुलाई 2025

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में विशेष चर्चा आज के सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान वीर अर्जुन में है – किसी दबाव में नहीं रोका गया ऑपरेशन सिंदूर। राजस्‍थान पत्रिका ने रक्षा मंत्री के शब्‍दों को दिया है – विपक्ष ने कभी नहीं पूछा कि हमने शत्रु के कितने विमान गिराए?

पहलगाम हमले के मास्‍टर माइंड सहित तीन आतंकियों के मारे जाने को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। जनसत्‍ता लिखता है – सेना के शीर्ष पैरा कमांडो के ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले का मुख्‍य साजिशकर्ता सुलेमान उर्फ आसिफ मार गिराया गया।

बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप पर रोक लगाने से सर्वोच्‍च न्‍यायालय के इंकार को अमर उजाला ने सुर्खी बनाया है। न्‍यायालय ने आयोग से कहा – मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को स्‍वीकार करना जारी रखे।

पांच साल में 50 प्रतिशत बढेगा कृषि निर्यात, दैनिक जागरण ने वाणिज्‍य मंत्रालय के एक अनुमान के हवाले से लिखा है – ब्रिटेन के साथ व्‍यापार समझौते से वर्ष 2030 तक डेढ़ अरब डॉलर हो जाएगा भारत का कृषि निर्यात

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

2 घंटे ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

2 घंटे ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago