आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 29 जून 2025

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई बातचीत सभी अखबारों की पहली खबर है। अमर उजाला ने शुभांशु के इन शब्दों को दिया है- पृथ्वी पर कोई सीमा नहीं दिखती, भारत मानचित्र की तुलना में कहीं ज्यादा भव्य दिखाई दिया। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है- अंतरिक्ष स्टेशन पर गुंजा भारत माता की जय का नारा।

देश में पहली बार मोबाइल एप से हुआ मतदान, बिहार में नगरपालिका के चुनावों में निर्वाचन आयोग ने पहली बार ई-वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की। राष्ट्रीय सहारा की पहली खबर है।

राजस्थान पत्रिका की खास खबर है। ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान बीएसएफ की महिला टुकड़ी के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब देने को सचित्र देते हुए अखबार लिखता है पहली बार मौका मिला तो हमारी शेरनियों की दहाड़ से चौकी छोड़ भाग गए थे पाकिस्तानी सैनिक। पत्र ने सातों महिलाओं के अनुभवों को विस्तार से दिया है।

दिल्ली सरकार का पुराने वाहनों में ईंधन भरवाने पर प्रतिबंध लगाने की खबर भी जनसत्ता में है। पत्र के अनुसार पहली जुलाई से पेट्रोलपंप पर तैनात होंगे प्रवर्तन दल। ये दल इस तरह के वाहनों को जब्त करेंगे।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

5 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

6 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

8 घंटे ago